रेवाड़ी स्थित राजकीय कन्या विद्यालय के पीछे गिरधारी लाल भार्गव सड़क पर स्थित गोयल सेल्स एजेंसी पर रात को चोरी हो गई। दुकान से करीब 2 लाख रुपये कैश चोरी हुआ है। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। करीब पांच चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। रात के समय चोरों ने दुकान का शटर तोड़ा था, उसके बाद एक चोर दुकान में प्रवेश कर गया। फिर गल्ले में से कैश लेकर बाहर निकल आया। इसके बाद सभी वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह के समय दुकानदार को लगी। बाद में पुलिस भी पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की अभी जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सभी आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके हैं। उनकी शिनाख्त की जा रही है। दुकान मालिक मोंटू ने बताया कि गल्ले में 2 लाख रुपये रखे हुए थे। काफी नुकसान हुआ है। मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जाए और उसका कैश बरामद किया जाए।