फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: राष्ट्रीय सैनी सभा ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर किया हवन यज्ञ

शहर के रामबास मोहल्ला स्थित सैनी चौपाल में राष्ट्रीय सैनी सभा जिला रेवाड़ी की ओर से मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रोशन लाल सैनी ने की। हवन यज्ञ में समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी समाज के साथ-साथ प्रदेश के सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में हरियाणा विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर प्रताप सैनी, शंभू दयाल सैनी, लालचंद सैनी, गिरधारी लाल सैनी, रिंकू सैनी, बलजीत सैनी, परमानंद सैनी, खुशीराम सैनी, समाज सेवी राजेश सैनी, चंचल सैनी, भूपेंद्र सैनी, सतीश सैनी, प्रधान रामदास चौपाल, मनीष सैनी, सर्वेश सैनी, मोहित सैनी, अंकित सैनी, भारत लाल सैनी व जयप्रकाश सैनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें