फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: कम्युनिटी सेंटर में सरकारी कैंप का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 07:35 PM IST

वार्ड नंबर 24 के कुतुबपुर स्थित कम्युनिटी सेंटर में फैमिली आईडी आधारित एक दिवसीय विशेष सरकारी कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में लगभग 200 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया और मौके पर ही 15 से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। इस कैंप का आयोजन नीरज पार्षद तथा एसएसपी फाउंडेशन ट्रस्ट के संयोजक पवन कुमार के संयुक्त प्रयासों से किया गया। हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को फैमिली आईडी से जुड़े लाभ, पात्रता तथा विभिन्न योजनाओं से इसके डिजिटल एकीकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें