फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: पूर्व मंत्री अजय सिंह ने बीजेपी पर बोला हमला

रामगढ़ भगवानपुर में 200 बेड के सरकारी अस्पताल की स्थापना की मांग को लेकर चल रहा धरना सोमवार को 49वें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर पहुंचकर पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। अजय सिंह यादव ने सरकार पर सवाल खड़े किए और ग्रामीणों के संघर्ष को पूरी तरह जायज और लोकतांत्रिक बताया। कहा कि कोई भी नेता हो, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत हों या विधायक लक्ष्मण यादव, सभी का फर्ज बनता है कि वे मिलकर इस अस्पताल को बनवाएं। आगे कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि उन लोगों को भगवान सद्बुद्धि दे। क्योंकि जब किसी व्यक्ति का समय खराब आता है, तो उसकी बुद्धि भी विपरीत दिशा में काम करने लगती है। उनका इशारा राव इंद्रजीत पर था। बताया कि कई दिनों से ग्रामीण संघर्ष कर रहे हैं और यह आंदोलन पूरी तरह से न्यायोचित है। पहले भी यहां आया था। इतिहास गवाह है कि एम्स भी तभी बना था जब वहां के लोगों ने संघर्ष किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें