फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: किसानों ने किया प्रदर्शन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का जलाया पुतला

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठन जय-किसान आन्दोलन, भारतीय किसान यूनियन व ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने नेहरू पार्क से उपायुक्त कार्यालय तक प्रदर्शन कर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला फूंका। इस दौरान किसानों कॉरपोरेट कृषि छोड़ो तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत छोड़ो दिवस के रूप में मनाया। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष रामकुमार नीमोठ ने संचालन करते हुए कहा कि हमारे हमारे देश के किसानों तथा अन्य मेहनतकशों के हालात बहुत दयनीय है। खेती में लागत लगातार बढ़ रही है और आमदनी घट रही है। घाटे के कारण किसान लगातार कर्ज में दबे जा रहे हैं। आजादी के बाद भी किसान और भूमिहीन गरीबों के हालात वैसे ही हैं, जैसे अंग्रेजी राज में थे। फसल के समय फसलों के भाव पीट जाते हैं और जमाखोरी के बाद यह बहुराष्ट्रीय कंपनियां खाद्य पदार्थों को कई गुना रेट पर उपभोक्ताओं को बेचकर भारी मुनाफा उठा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें