फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: संदिग्ध परिस्थितियों में ड्राइवर की मौत, पेड़ से लटका मिला शव

शहर में वीरवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पटौदी रोड स्थित सनसिटी फाटक के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान बावल क्षेत्र के कालड़ावास गांव निवासी करीब 26 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है। वह टैक्सी चलाने का काम करता था और आश्चर्य की बात यह रही कि उसका शव जिस स्थान पर मिला, वहीं उसकी टैक्सी भी खड़ी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही रेवाड़ी सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने सबसे पहले शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर जुटी भीड़ के बीच यह सवाल उठता रहा कि आखिर एक युवक ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया या फिर इस मौत के पीछे कोई और वजह छिपी हुई है। थाना प्रभारी गजराज ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी कि सनसिटी फाटक के पास एक युवक पेड़ से लटका हुआ है। मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां एक टैक्सी भी खड़ी थी। मृतक की पहचान प्रदीप के रूप में हुई, जो पेशे से टैक्सी चालक था। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल इसे अज्ञात कारणों से जोड़कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें