फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष संजय कुमार खंडूजा को दी गई विदाई

जिला बार एसोसिएशन के बार रूम में उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष संजय कुमार खंडूजा को विदाई दी गई। सेवानिवृत्त अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश संजय कुमार खंडूजा अब हरियाणा मानव अधिकार आयोग के रजिस्ट्रार पद पर कार्यभार संभालेंगे। संजय कुमार खंडूजा जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष 7 मई 2022 से रहे हैं। उन्होंने जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष रहते हुए कई सराहनीय कार्य किए, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय के साथ ही उपभोक्ता आयोग की सही पहचान दिलाने में अग्रणीय भूमिका निभाई है। एक माह में करीब 90 से अधिक मामलों का निपटारा करने का रिकॉर्ड उनके लिए विशेष रूप से सराहनीय रहा है। उनके कार्यभार संभालने के बाद से ही जिला उपभोक्ता आयोग के प्रति लोगों की रूचि ज्यादा हो गई थी और सबसे ज्यादा मामले रेवाड़ी जिला आयोग में दायर किया जा रहे थे। अध्यक्ष संजय कुमार खंडूजा ने ना केवल आम जनता को उपभोक्ता आयोग का की सही कार्य प्रणाली समझाई बल्कि यह भी समझा दिया कि उपभोक्ता के लिए बनाया गया कानून कितना सख्त एवं त्वरित न्याय दिलाने वाला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें