हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम की ओर से सुरक्षित वाहन पॉलिसी को सख्ती से लागू करने को लेकर आज शहर के विभिन्न स्कूलों की बसों का निरीक्षण किया जा रहा है। उनके साथ पुलिस, आरटीए, बाल संरक्षण, शिक्षा आदि विभागों की टीम बसों में प्राथमिक उपचार किट, अग्निशामक यंत्र, सीसीटीवी कैमरा, महिला सहायक की नियुक्ति, जीपीएस, सीट बेल्ट और अन्य सुरक्षा मापदंडों को चैक कर रही है। आयोग के सदस्य गणेश कुमार और सुमन राणा ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशानुसार सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को पूरी तरह से लागू करवाने का प्रयास निरंतर जारी है। जहां पर भी कमी मिल रही है, वहां स्कूल बसों के चालान किए जा रहे हैं। बाकी की अपडेट होती रहेगी।