रेवाड़ी के बावल में भगतराम चौक पर सवारी बैठाने को लेकर हरियाणा रोडवेज चालक व ऑटो चालक के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद ऑटो चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर रोडवेज बस चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। बस चालक ने इसकी शिकायत बोल थाने में दी है। जानकारी के अनुसार, बस चालक वीरेंद्र ने बताया कि वह रोडवेज बस को ओढी से लेकर रेवाड़ी जा रहे थे। इस दौरान भगतराम चौक पर कॉलेज के बच्चों क़ो बस में बैठने के लिए साइड में गाड़ी खड़ी की थी तभी एक टेंपो चालक आकर गाली गलोच करने लग गया। कारण पूछने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। घटना के बारे में बस के परिचालक क़ो पता लगा तो वे भी मौके पर पहुंचे। इस झगड़े मे बस चालक वीरेन्द्र को मामूली खरोच लगी है। वहीं, भगतराम चौक पर लोगों की सुरक्षा के लिए बनाई गई पुलिस चौकी में कोई कर्मी मौजूद नहीं था।