फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: पुलवामा शहीदों के सम्मान में 86 लोगों ने किया रक्तदान

बालावास के ग्रामवासियों व अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से गांव बालावास में पुलवामा के अमर शहीदों के सम्मान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन गांव के दादा घासीराम पार्क में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मास्टर अजय कुमार द्वारा शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर प्रोफेसर सतीश राठी ने 31वीं बार रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। शिविर में कुल लगभग 86 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिनमें महिलाओं की भागीदारी भी रही। सतीश कुमार ने बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता और यह मानवता की सच्ची सेवा है। इस अवसर पर अमर सिंह, रोहतास, शेर सिंह, देवेंद्र, छतरपाल, भूपेंद्र, डॉ. सत्यनारायण, कपूर, साहिल, कुलदीप सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें