फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की ओर से वीरवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने एसडीएम सुरेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील किसानों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने इसे किसानों के लिए डेथ वारंट बताते हुए कहा कि इस तरह के समझौते से देश की खेती, डेयरी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा। उनका कहना था कि विदेशी कंपनियों और उत्पादों के बढ़ते प्रभाव से भारतीय किसान प्रतिस्पर्धा में पिछड़ जाएंगे। किसान नेताओं ने संदर्भ देते हुए कहा कि जैसे अंग्रेज व्यापार के बहाने भारत आए और लंबे समय तक शासन किया, उसी तरह अब अमेरिका की नजर भारत की खेती और डेयरी सेक्टर पर है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि यह डील लागू होती है तो देश में विदेशी डेयरी उत्पादों का दबदबा बढ़ेगा, जिससे स्थानीय किसानों को नुकसान होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें