फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: खराब मौसम ने फसल खरीद को किया प्रभावित

शाहिल शर्मा Updated Tue, 07 Apr 2026 08:36 PM IST

मौसम में लगातार बदलाव का असर सरसों की खरीद पर दिखाई दे रहा है। खराब मौसम और लगातार बूंदाबांदी की वजह से मंगलवार को मंडी में सरकारी खरीद प्रभावित रही और अधिकांश फड़ खाली दिखे। इस दौरान लिफ्टिंग के काम में मजदूर व्यस्त दिखाई दिए, जबकि कुछ किसान अपनी फसल को बूंदाबांदी से बचाने के लिए तिरपाल से ढकते नजर आए। सीजन में अब तक मंडी में लगभग 1.50 लाख क्विंटल सरसों की खरीद हुई है, जो पिछले साल के आंकड़ों से करीब 20 हजार क्विंटल कम है। अभी तक करीब 1.20 लाख क्विंटल सरसों का उठान हो चुका है। उठान के कार्य पर ही तेजी दिखाई जा रही है। सरकार ने इस साल सरसों के लिए एमएसपी 6200 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। वहीं, प्राइवेट खरीदार किसानों को 6900 रुपये प्रति क्विंटल से भाव दे रहे हैं। इसी कारण अधिकतर किसान अपनी फसल सरकार को बेचने की बजाय प्राइवेट खरीदारों को बेच रहे हैं। इससे मंडी में सरसों की सरकारी आवक अपेक्षाकृत कम बनी हुई है। वहीं, मंडी में खाली फड़ और मजदूरों की व्यस्तता, दोनों ही रबी सीजन की चुनौतियों को दर्शा रहे हैं। मौसम में स्थिरता के बाद ही सरसों की आवक में तेजी आने की संभावना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें