रेवाड़ी अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है। सोमवार को किसान गेहूं बेचने के लिए रेवाड़ी अनाज मंडी में पहुंचे। जिले में 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद 2425 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रति क्विंटल के हिसाब से की जाएगी। करीब 56930 हेक्टेयर के लिए 28727 किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर गेहूं का पंजीकरण कराया है। किसानों की सरकारी खरीद पोर्टल पर पंजीकरण के हिसाब से होगी। बिना पंजीकरण किसानों से उपज नहीं खरीदी जाएगी। मौजूदा समय में अनाज मंडियां सरसों से अटी पड़ी है। जितनी आवक हो रही है, उसका 40% ही अभी उठान हो पा रहा है। ऐसे में अब गेहूं की आवक होने के बाद मंडियां अनाज से अट जाएंगी।