फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: जीएसटी कटौती के बाद धनतेरस पर जिले में धन वर्षा

शाहिल शर्मा Updated Sat, 18 Oct 2025 07:47 PM IST

धनतेरस पर बाजार में जमकर धनवर्षा हुई। बाजार ग्राहकों की चहल-पहल से गुलजार रहे। लोगों ने बर्तन, सोना-चांदी, कार, स्कूटी, बाइक, टीवी, वाशिंग मशीन, मोबाइल, फर्नीचर, साज सज्जा के समान की खरीदारी की। इस बार अच्छी बिक्री होने से व्यापारियों के भी चेहरे खिले रहे। करीब 300 करोड़ का जिले में कारोबार हुआ है। बाजार में इतनी ज्यादा भीड़ थी कि पांव रखने तक की भी जगह नहीं थी। इस बार कारोबार में भी पिछले साल की उपेक्षा 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। जीएसटी में कमी की वजह से इस बार बाजार में मंदी का दौर खत्म हुआ है। शहर कस्बा या गांव हर जगह दिवाली को लेकर उत्साह है। पिछले साल की तुलना में इस बार त्योहार का उत्साह अधिक रहा। धनतेरस के अवसर पर लोगों ने पसंद और आवश्यकता अनुसार खरीदारी की। बर्तन बाजार हो या फिर जेवर बाजार, गारमेंट्स के साथ ऑटो बाजार में भी लोगों की भीड़ लगी रही। धनतेरस के दिन शगुन के तौर पर किसी ने बर्तन तो किसी ने आभूषण खरीदे। धनतेरस पर सराफा मार्केट गुलजार रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें