फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार हुई अनियंत्रित, बिजली के दो पोल गिरे

शाहिल शर्मा Updated Tue, 16 Dec 2025 08:40 PM IST

बावल रोड पर मंगलवार को देर शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया। जब बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर जोरदार धमाके के साथ दो बिजली के पोल गिर गए। हादसे में पीछे से आ रहा एक ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के चलते क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। बिजली विभाग के अनुसार करीब 150 घरों की बिजली गुल हो गई। सूचना मिलते ही बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और गिरे हुए पोल हटाने व बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य शुरू किया गया। कार चालक दीपक ने बताया कि अचानक सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उसने ब्रेक लगाए, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर के बाद कार डिवाइडर से टकराकर पीछे आ रहे ऑटो से जा लगी। घटना के प्रत्यक्षदर्शी राहगीर सुरेंद्र ने बताया कि हादसे के समय तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग सहम गए। बिजली के पोल गिरने से सड़क पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें