अंबाला शहर के बलदेव नगर में सूचना के बाद एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने वहां से चार युवकों व तीन युवतियों को गिरफ्त में लिया। बलदेव नगर पुलिस को इस स्पा सेंटर के बारे में सूचना मिल रही थी, लेकिन आज सूचना पुख्ता होने के बाद SHO गौरव के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की।