फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympic 2024: मनु भाकर ने जीता मेडल, दादी देंगी खास तोहफा, सुनिए क्या बोलीं

पेरिस ओलंपिक में शूटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर के गांव जश्न का माहौल बना हुआ है। बेटी के पदक जीतने के बाद परिवार और उनके गांव गोरिया में लोग खुशी मना रहे हैं। घर से लेकर स्कूल सहित पूरे गांव में डीजे बज रहे हैं। लोग हरियाणवी गीतों पर झूम रहे हैं। फरीदाबाद में रहने वाले मनु के माता-पिता और गांव गोरिया में भी परिवार के सदस्य मनु के मैच पर टकटकी लगाए बैठे थे। गांव में रहने वाली मनु की दादी के घर में पोती के मैच को देखने की व्यवस्था की गई थी। मनु की दादी दया कौर भी जीत पर खुश हैं। दादी का कहना है कि मनु घर लौटने पर वह मनु को खास तोहफा देंगी। वह पोती को घर आने पर सोने की टूम औक चेन पहनाएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें