पंजाब के डेराबस्सी और हरियाणा के पानीपत से जुड़े इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में बेहद खौफनाक खुलासे हुए हैं। जमीनी विवाद के चलते अपने सगे चाचा की हत्या करने के बाद आरोपी शव को कार की डिक्की में डालकर 190 किलोमीटर दूर पानीपत ले आया। यहां उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने दोस्त से मदद मांगी, लेकिन जब दोस्त ने साथ देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उसे भी मौत के घाट उतार दिया।