फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे अक्षित ने छूआ आसमां, बेटी रिंकू ने भी दिखाया हूनर, 496 अंकों के साथ दोनों ने प्रदेश हासिल किया दूसरा स्थान

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के मंगलवार को घोषित हुए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के बाद शनिवार को 10वीं कक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया। परीक्षा परिणाम में जिले के दो विद्यार्थियों आशादीप आदर्श उच्च विद्यालय करहंस के छात्र अक्षित सहरावत पुत्र कृष्ण सहरावत और सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुआना लाखु की छात्रा रिंकू पुत्री सुरेश कुमार ने 496 अंक लेकर प्रदेश में दूसरा तो जिले में टॉप स्थान हासिल किया है। पानीपत के बेटे अक्षित ने सूरज की तरह चमककर आसमां छुआ है तो बेटी रिंकू ने भी चांदनी की तरह चमक बिखेरकर बेटियों का मान बढ़ाकर सफलता की बुलंदियों को छुआ है। दोनों छात्रों की सफलता ने बेटा-बेटी एक समान की कहावत को भी चरितार्थ किया है। जिले के दोनों होनहार टॉपर विद्यार्थी भविष्य में डॉक्टर बनने का सपना संजोए अब परीक्षाओं के बाद से ही नीट की तेयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें