फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में फिर से गलत दिशा में आ रहे ट्रक ने ली जान, बाइक सवार को कुचला

पानीपत शहर की सड़कों पर रॉन्ग साइड में बेधड़क होकर अब भी ट्रक सरेआम दौड़ाए जा रहे हैं। एक बार फिर से ऐसे ही एक ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को चपेट में ले लिया। जिसमें एक 21 साल के नौजवान भाई की मौत हो गई जबकि उसका भाई बच गया। दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह पहुंचाया और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों को रो रो कर बुरा हाल था। मृतक की पहचान 21 साल के प्रवीन सैनी के रूप में हुई है। मृतक असंध की एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। मृतक प्रवीन अपने भाई के साथ असंध ही रहता था। मृतक के भाई अमित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें