थाना चांदी नहीं बाग क्षेत्र के चौटाला रोड पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार विनोद को टक्कर मार दी हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। मृतक विनोद बैबेल गांव के रहने वाले थे और सिवाह गांव में शराब के ठेके पर इंचार्ज थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हादसा शुक्रवार रात को करीब 12 बजे हुआ। परिजनों ने बताया कि देर रात को वह यूपी से वापस आ रहे थे। 12 बजे उन्हें सूचना मिली कि चौटाला रोड पर देर रात को विनोद की मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।