फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में संघर्ष से मिली सफलता, प्रदेश में पाया तीसरा स्थान, इंजीनियर बनने का सपना

खंड समालखा के गांव देहरा के एक साधारण किसान परिवार से संबंध के बेटे मनुराज ने हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मनुराज ने 500 में से 497 अंक हासिल कर अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन किया। मनुराज ने बताया कि सफलता पाने के लिए उन्होंने पूरे साल अनुशासित दिनचर्या अपनाई। परीक्षा के दौरान वे प्रतिदिन सात से आठ घंटे पढ़ाई करते थे। सोशल मीडिया और मोबाइल से दूरी बनाए रखी। केवल जरूरत के अनुसार ही फोन का उपयोग किया। कठिन विषयों की तैयारी के लिए शिक्षकों के मार्गदर्शन के साथ अलग टाइम-टेबल बनाया और नियमित रूप से सेल्फ स्टडी की। उन्होंने बताया कि माता-पिता का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत रहा। पिता की मनोज गाहल्याण क्लर्क और मां पूनम गृहिणी हैं। उनका लक्ष्य इंजीनियर बनना है। वे तकनीकी क्षेत्र में सफलता हासिल कर अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें