अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत गुरुवार को छात्र-छात्राओं ने थाना सेक्टर-13/17 का भ्रमण किया जहां पर छात्रों ने थाने का कामकाज देखा। इसके साथ ही थाने में एफआईआर कैसे दर्ज होती है। इसकी भी जानकारी ली। वहीं, बच्चों ने थाना प्रभारी ने सवाल भी पूछे। गुरुवार को नूरवाला स्थित कृष्णा विद्या मंदिर के कक्षा 9, 10 व 11 के छात्र-छात्राएं थाना सेक्टर-13/17 में पहुंचे। सबसे पहले छात्रों ने थाना प्रभारी राकेश कुमार से बात की। थाना प्रभारी राकेश से जाना की थाने में तैनात इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, सिपाही की क्या डयूटी है। थाना प्रभारी ने पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में बच्चों को जानकारी दी। इसके साथ ही बताया कि थाने पर महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क होती है जहां पर हर समय पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं और वह आने वाले फरियादियों की समस्या को सुनकर उसका निस्तारण करते हैं।