फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत आठ घटें देरी से पहुंची संबलपुर एक्सप्रेस

रेलवे स्टेशन पर सोमवार को संबलपुर एक्सप्रेस आठ घंटे देरी समेत 11 ट्रेनें देरी से पहुंची। यात्रियों को घंटों तक अपनी ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री मनीषा और सागर ने बताया कि पिछले एक घंटे से वह अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। मौसम भी खराब है। स्टेशन पर आने के बाद पता चला कि हमारी ट्रेन साढ़े तीन घंटे देरी से आएगी। संबलपुर एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से पहुंची। नई दिल्ली स्पेशल फेयर स्पेशल पौने चार घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। धनबाद स्पेशल फेयर एसी स्पेशल पौने तीन घंटे की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से पहुंची। मुंबई सीएसएमटी 1:17 घंटे की देरी से पहुंची। कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू 1:12 घंटे की देरी से पहुंची। जम्मू मेल 1:14 घंटे की देरी से पहुंची। अंबाला कैंट पानीपत एमईएमयू एक घंटे की देरी से पहुंची। नेताजी एक्सप्रेस 51 मिनट की देरी से पहुंची। आम्रपाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 37 मिनट की देरी से पहुंची। हिमाचल एक्सप्रेस 33 मिनट की देरी से पहुंची।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें