प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर को पानीपत के सेक्टर 13-17 में आएंगे। वे यहां पर बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने सोमवार को आयोजन स्थल सेक्टर 13_17 का दौरा किया। उन्होंने यहां प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ हर विषय को लेकर बारीकी से चर्चा की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा की सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति बिल लाकर महिलाओं को 33% आरक्षण देने का काम किया है। वे 9 दिसंबर को पानीपत में और भी कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने लाडो लक्ष्मी योजना के सवाल पर कहा कि यह भाजपा प्रदेश सरकार के संकल्प पत्र में शामिल है और अधिकारियों को योजना बनाने को आदेश दिए गए हैं।भाजपा अपने संकल्प पत्र को 5 साल में पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से विशेष लगाव है। वे लंबे समय तक हरियाणा में रहे हैं और हर गांव और गलियों को जानते हैं । देश में कोई भी बड़ी योजना शुरू करते हैं तो इसका शुभारंभ हरियाणा से करने का प्रयास करते हैं। इसी कड़ी में 9 दिसंबर को की योजना का शुभारंभ करेंगे। हुड्डा पर की कटाक्ष मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हुड्डा हेलीकॉप्टर खरीदने के विषय पर सवाल कर रहे हैं। मुझे लगता उनके पास कोई सवाल या बात नहीं है, वह अपने पिछले सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में भाजपा की बड़ी जीत हुई है। कांग्रेस का झूठ जनता के बीच में नहीं चला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवित्र संविधान को अपनाकर हर वर्ग को साथ लेकर काम किया है। हरियाणा के बाद महाराष्ट्र के चुनाव में भी कांग्रेस के चेहरे से झूठ का नकाब उतर गया है। उन्होंने हेलीकॉप्टर खरीदने के सवाल पर कहा कि संसाधन होने पर विकास भी बढ़ेगा और हेलीकॉप्टर खरीदने की फाइल 4 या 5 साल से चली हुई है। वह अब पूरी हुई है और वे सोमवार को नए हेलीकॉप्टर में ही प्रदेशभर के कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं। इससे निश्चित तौर पर विकास में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा तीसरी बार प्रदेश में आई है और इस बार 3 गुना गति से काम किया जाएगा। उन्होंने मेट्रो के सवाल पर कहा कि करनाल तक मेट्रो आएगी। इसको लेकर के जल्द ही योजना पूरी होगी। उन्होंने नगर निगम के चुनाव को के सवाल पर कहा कि नगर निगम के चुनाव जल्द ही होंगे। इसको लेकर के प्रदेश में तैयारी चल र ही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कहा कि करनाल लोकसभा की सभी 9 सीटों पर भाजपा जीत कर आई है। अब संगठन व सरकार मिलकर नॉन स्टॉप हरियाणा के थीम पर काम करेगी।