फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जुनैद की हत्या के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Mon, 01 Jun 2026 07:11 PM IST

सीआईए-1 की टीम ने बकरीद पर विद्यानंद कॉलोनी में जुनैद की चाकू मारकर हत्या करने के दो आरोपियों सहारनपुर के खंडलाना निवासी सुनील उर्फ पा व सोनू निवासी धूप सिंह कॉलोनी को रविवार देर शाम उग्राखेड़ी मोड के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने झगड़े की रंजिश में वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। सीआईए-1 प्रभारी फूल कुमार ने वीरवार को मूल रूप से बिजनौर के शेरकोट निवासी महताब ने थाना चांदनीबाग में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि वह विद्यानंद कॉलोनी में रहता है। तीन माह पहले दीपक के साथ उसका झगड़ा हुआ था। जिसमें उनका फैसला हो गया था। लेकिन वह उनसे रंजिश रखने लगा था। बकरीद का त्योहार मनाने के बाद वह अपने दोस्त जुनैद, शोएब व साहिल के साथ घूम रहा था। भाई भतीजा चौक पर सुनील, दीपक और उसके दोस्तों ने हमला कर दिया था। चाकू लगने से जुनैद की मौत हो गई थी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी थी। रविवार रात को पुलिस ने उग्राखेड़ी मोड के पास से दो आरोपियों सुनील उर्फ पा व सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह तीन माह पहले दीपक के साथ हुए झगड़े का बदला लेना चाहते थे। इसी रंजिश में उन्होंने महताब व उसके दोस्तों पर हमला किया था। जिसमें जुनैद की चाकू लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी। साथ ही उनके कब्जे से हत्या की वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें