आए दिन ट्रेनों की धीमी रफ्तार से यात्री परेशान हैं। यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में घंटों तक का समय खराब करना पड़ रहा है। जिससे यात्री स्टेशन पर मायूस नजर आए। वीरवार को नेताजी एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें देरी से आई। यात्री सुमन और प्रदीप ने बताया कि उन्हें अपनी ट्रेन के इंतजार में करीब सवा घंटा हो गया है। उनकी ट्रेन पौने दो घंटे की देरी से स्टेशन पर आ रही है। इतना लंबा इंतजार कर समय खराब तो हुआ ही है साथ अपने गंतव्य पर भी देरी से पहुचंगें। ठंड में हर यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना चाहता है। ऐसे में ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्री समय पर अपने गंतव्य पर पहुंच सके और ट्रेनों के इंतजार में घंटों तक का कीमती समय खराब भी न करना पड़े। ये ट्रेनें आई देरी से नेताजी एक्सप्रेस सवा पांच घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस डेढ़ घंटा और ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। दिल्ली पानीपत एमईएमयू एक घंटा, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस 41 मिनट और नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू सवा एक घंटे की देरी से आई। अमृतसर एक्सप्रेस 40 मिनट, सचखंड एक्सप्रेस चार घंटे और गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आई। दौलतपुर चौक शताब्दी एक्सप्रेस 50 मिनट, हिराकुंड एक्सप्रेस पौना घंटा और उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 50 मिनट की देरी से आई। कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू पौने दो घंटे, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 37 मिनट और जम्मू तवी एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई।