अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा एसडी पीजी कॉलेज में महिला अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला प्राध्यापिकाओं व छात्राओं ने महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण तथ्यों पर अपने-अपने विचार प्रकट किए। महिलाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए पुरुषों का सहयोग जरूरी है। महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होना जरूरी है और अपने अधिकारों का सदुपयोग करना आना चाहिए।