हनुमान जन्मोत्सव समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव इस बार खास निकाली जाएगी। यह यात्रा 12 अप्रैल को निकाली जाएगी। विभिन्न संस्था इसमें शामिल होंगी। इसके लिए वीरवार को जिमखाना क्लब बैठक की। विकास गोयल ने बताया कि श्री राम मंदिर वार्ड सात 71 महिलाएं पकवान बनवाएंगे। अमृतसर के 11 कलाकार हनुमान की सेना वानर के रूप में शामिल होंगे। हर 20 मीटर में प्रसाद की व्यवस्था होगी। आठ बजे सामूहिक हनुमान चालीसा की जाएगी। सूरज दुरेजा ने बताया कि शोभायात्रा सेक्टर 12 साईं चौक से शुरू होगी। धार्मिक, सामाजिक और शिक्षण संस्थाएं शामिल होंगी। पुलिस अधिकारियों के साथ रूट देख लिया है। साईं बाबा चौक से 3 बजे यात्रा शुरू होगी। महाबीर मंदिर, सनोली रोड, अमर भवन चौक, एसडी कॉलेज रोड पर आएगी। सर्विस लेन से गुरुद्वारा पहली पातशाही से होते हुए पुरबियान घाटी स्थित मंदिर में पहुंचेगी। यहां सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा की जाएगी। दुकानदार और उनके परिवार यात्रा का सहयोग करेंगी। यात्रा के दौरान ट्रैफिक डायवर्ट होगा। 108 संस्थाएं विदेश की 108 मालाओं से स्वागत करेंगी। श्याम संगठन, पार्षद, रोटरी क्लब समेत अन्य संस्थाएं स्वागत करेंगी। युवा नेता हनुमान का झंडा लेकर चलेंगी। रथ की सुगंध महसूस करें। लक्की ड्रा चांदी की चार गदा, श्याम बाबा के चांदी के चार ध्वज दिए जाएंगे। रमेश माटा ने कहा कि हनुमान महोत्सव का धर्म कुंभ नाम दिया है। पवित्र नदियों का जल लाया गया है। वीर हनुमान का स्नान कराया जाएगा। रथ खींचने वालों को छींटा लगाया जाएगा। पवित्र ध्वज और तेल दिया जाएगा। अपने घर और प्रतिष्ठान पर लगा सकते हैं। हर चार दुकान पर प्रसाद का भंडार होगा। रामलला और वीर हनुमान का स्वागत करेंगे। हनुमान चालीसा के बाद महाआरती की जाएगी। यात्रा के दौरान ट्रैफिक जरूरत पड़ने पर डायवर्ट किया जाएगा। गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज, अरुणदास महाराज, मुक्ता नंद महाराज, राजेंद्र सिंह समेत अन्य संत पैदल चलेंगे। किन्नर समाज द्वारा हनुमान की नजर उतारी जाएगी।