फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: सावन का पहला सोमवार, सुबेह से ही हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय

पानीपत। पावन सावन माह के पहले सोमवार को शहर समेत जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु हाथों में जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प लेकर मंदिरों के कपाट खुलने का इंतजार करते नजर आए। सोमवार तड़के पांच बजे से ही शहर के तमाम छोटे-बड़े मंदिरों में 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारे गूंजने लगे। स्कूल-कॉलेज के बच्चों में दिखा खासा उत्साह, लंबी कतारों में किया जलार्चन इस बार सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में आम दिनों की तुलना में दोगुने से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। सबसे खास बात यह रही कि सुबह की पूजा-अर्चना में स्कूली बच्चों और युवाओं की भागीदारी सबसे अधिक दिखाई दी। शहर के प्रमुख सनातन धर्म सभा मंदिर, सनातन धर्म शिव मंदिर (सेक्टर-11), ऐतिहासिक देवी मंदिर, असंध रोड स्थित शिव मंदिर और दत्ता कॉलोनी के श्री राधा कृष्ण मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सभी प्रमुख मंदिरों में तड़के विशेष पूजा और भव्य आरती का आयोजन किया गया। भोलेनाथ की पूजा के लिए सावन का प्रत्येक दिन उत्तम: आचार्य भगवत शर्मा आचार्य भगवत शर्मा ने बताया कि सावन का पूरा महीना भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना गया है। इस दौरान सच्चे मन से केवल जलाभिषेक करने मात्र से ही शिव शंभू अपने भक्तों से प्रसन्न होकर मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सावन के सोमवार का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है, इसलिए इस दिन किए गए पूजन और व्रत का फल कई गुना अधिक प्राप्त होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें