पानीपत जिले के समालखा में चुलकाना धाम श्याम बाबा मंदिर का शुक्रवार को दानपात्र खोला गया। ये दानपात्र 14 मई को श्राइन बोर्ड की घोषणा के बाद खोला गया। प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में बैंक के तीन कर्मचारियों को दान राशि गिनने के लिए लगाया। अधिकारियों ने पांच दिन में गिनती पूरी होने का दावा किया है। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम तैनात रही। इनकी गिनती की सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्डिंग कराई जा रही है।