रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को नागरिक अस्पताल की ओपीडी खुली। सुबह से ही लड़ी संख्या में मरीजों की भीड़ लग गई। आलम यह रहा कि पर्ची बनवाने के लिए भी लंबी लाइन लगी रही। अस्पताल में मरीजों के बैठने तक की जगह नही मिली। जिस कारण फर्श पर ही बैठकर अपनी बारी का इंतज़ार करते नज़र आए। सोमवार को सुबह से ही नागरिक अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्ची बनवाने के लिए लंबी कतार लग गई। मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, ओपीडी ब्लॉक में चिकित्सको के कमरे के आगे भी भीड़ नजर आई। मौसम में तेजी से हुए बदलाव के कारण बच्चों में बीमारी तेजी से फैल रही है। बच्चों वाले चिकित्सकों के अधिक भीड़ रही।