हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में दो विशाल शोभायात्रा निकाली। इनके लिए संस्थाओं द्वारा तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार जन्मोत्सव के दो शुभ मुहूर्त रहे। हनुमान जी नगर भ्रमण में अपना आशीर्वाद देंगे। शनिवार शाम को आठ बजे एक साथ हनुमान चालीसा की जाएगी। इसके साथ आतिशबाजी की जाएगी। हनुमान जन्मोत्सव समिति द्वारा शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे शोभायात्रा निकाली। इसमें हनुमान स्वरूप और वानर सेना शामिल होगी। हनुमान व रामलला के लिए महिलाएं भोग बनाकर लाएंगी। दोपहर बाद तीन बजे सेक्टर-12 स्थित साईं चौक से शुरू की जाएगी। यह महाबीर मंदिर, सनौली रोड, अमर भवन चौक, एसडी कॉलेज, आईबी कॉलेज से पहली पातशाही गुरुद्वारा से होते हुए पूरबियान घाटी स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचेगी। श्री अवध धाम हनुमंत जन्मोत्सव एवं श्री अवध धाम मंदिर वार्षिक महोत्सव के तत्वावधान में ऐतिहासिक किले से हनुमंत ध्वज रथ शोभायात्रा धूमधाम से निकाली।