फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में 70 लोगों की जांच, दो मिले कैंसर पॉजिटिव

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 22 Dec 2024 05:16 PM IST

कैंसर लगातार फैल रहा है। पानीपत में रविवार को एक शिविर में 70 लोगों की जांच की। इनमें दो की रिपोर्टर कैंसर पॉजिटिव की मिली। जैन स्थानक अग्रवाल मंडी में निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। यह शिविर वर्धमान श्वेतांबर जैन सभा अग्रवाल मंडी सेवा दल टीम एवं महावीर भारत समाज के सहयोग से लगाया गया। इसमें विशेष रूप से पेप समीयर टेस्ट, क्लीनिकल ब्रेस्ट एग्जामिनेशन, क्लीनिकल ओरल एग्जामिनेशन, ब्लड प्रेशर व रेंडम ब्लड शुगर टेस्ट किए गए। राजीव गांधी कैंसर अस्पताल दिल्ली से डॉ. इंदु अग्रवाल, डॉ. ज्योति जैन व उनकी टीम ने बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया। डॉक्टरों ने फ्री टेस्ट किए गए। इसमें मुख्य रूप से सर्वाइकल कैंसर व ब्लड शुगर टेस्ट किए गए। रमेश मुनि महाराज ने सबको अपना आशीर्वाद दिया। प्रधान गौतम जैन ने बताया कि शिविर का लक्ष्य लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्रदान करना व सबको स्वस्थ रखना है। शिविर में लगभग 70 लोगों ने टेस्ट करवाया। जिनमें से दो लोगों में गले के कैंसर का लक्षण पाया गया। सभी को डॉक्टरों के द्वारा शरीर को दुरस्त रखने के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर जगदीश जैन, सुभाष जैन, राजेंद्र जैन, अचल जैन, सौरभ जैन, सुशील जैन, रजत जैन, आशीष जैन, मनीष जैन, राकेश राजाखेड़ी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें