फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की मार शुरू, जिला नागरिक अस्पताल में बढ़ने लगी ओपीडी

गर्मी बढ़ने से अस्पतालों में ओपीडी भी बढ़ने लगी है। जिला नागरिक अस्पताल में अब प्रतिदिन दो हजार तक ओपीडी रहने लगी है। बदलते मौसम में ज्यादातर बच्चे व बुजुर्ग संक्रमित रोगों की चपेट में आ रहे हैं। तापमान लगातार बढ़ने से दिनभर तेज धूप के कारण बच्चे उल्टी-दस्त के शिकार हो रहे हैं। वीरवार सुबह आठ बजे ही ओपीडी की पर्ची कटवाने के लिए मरीजों की कतार लगनी शुरू हो गई है। सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि बदलते मौसम के कारण ओपीडी बढ़ रही है। अस्पताल में सभी प्रकार की दवा उपलब्ध करवाई जा चुकी है। सभी मरीजों को उचित इलाज व दवा दी जाती है। ज्यादा मरीज होने के कारण इलाज व दवा देने में थोड़ा समय तो लग रहा है लेकिन सभी मरीजों का इलाज कर दवा दी जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें