फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: सर्दी में खांसी-जुकाम के साथ बढ़े हड्डी व कमर दर्द के मरीज

सर्दी के सीजन में जिला नागरिक अस्पताल में खांसी-जुकाम के साथ कमर दर्द और हड्डी के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। रविवार को अस्पताल की ओपीडी बंद होने से सोमवार को ओपीडी करीब 1800 रही। इनमें ज्यादातर खांसी-जुकाम, वायरल बुखार, कमर दर्द और हड्डी के मरीज रहे। फिजिशियन के साथ फिजियोथेरेपिस्ट की ओपीडी भी बढ़ गई है लेकिन मरीजों को इलाज व दवा के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को ओपीडी करीब 1800 रही इनमें फिजिशियन और फिजियोथेरेपिस्ट के मरीज ज्यादा रहे। वहीं हड्डी के मरीजों की भी ओपीडी बढ़ी है। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. नेहा बंसल ने बताया कि सर्दी के मौसम में शरीर में जकड़ बढ़ जाती है। इस समय उनके पास एक दिन में 30 से 40 मरीज कमर दर्द के पहुंच रहे है जिनमें 18 वर्ष के युवा से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक शामिल हैं। लोगों को अपनी दिनचर्या में हल्की एक्सरसाइज को शामिल करना चाहिए ताकि शरीर जकड़ की समस्या से बचा जा सके और लोगों को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऑर्थोपेडिक्स डाॅ. प्रदीप ने बताया कि सर्दी में हड्डी की समस्या बढ़ जाती है। लोगों की पुरानी चोटें भी सर्दी में उभरकर आती है जिससे उन्हें हड्डी, जोड़ों की समस्या बढ़ जाती है। प्रतिदिन की ओपीडी में 20 से 25 नए मरीज पहुंचने लगे हैं। लोगों को सर्दी में स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए। बिंझौल से दवा लेनी पहुंची संतोष ने बताया कि वह सुबह नौ बजे अस्पताल में बुखार की दवा लेने आई थी लेकिन पंजीकरण, चिकित्सक कक्ष के बाहर भीड़ होने से और दवा लेने में उसे करीब दो घंटे का समय लगा। इतनी ठंड में खड़े-खड़े परेशानी और बढ़ जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें