पानीपत-जींद रोड पर भालसी गांव के नजदीक प्राइवेट बस की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक हलवाई की मौत हो गई जबकि उसका दूसरा बच गया। मतलौडा थाना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। अटावला गांव के चांद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हलवाई का काम करता है। उनके साथ उनके मामा का लड़का जगदीश (निवासी धनसौली) पिछले 10 वर्षों से काम कर रहा है। वे वीरवार रात करीब आठ बजे मोटरसाइकिल पर थर्मल प्लांट में भंडारे की मिठाई बनाकर अटावला गांव लौट रहे थे। भालसी गांव के नजदीक एक बस के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। आरोपी चालक बस के साथ भाग गया। वह जगदीश को लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिजन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचै। थाना मतलौडा पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया। शुक्रवार को परिजनों के बयान दर्ज किए।