फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत के गोहाना रोड स्थित सोमवीर अस्पताल में नोटिस देने गए निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट, गाड़ी लॉक कर छीने मोबाइल

-पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉ. सोमवीर पर मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में दर्ज की प्राथमिकी माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। गोहाना रोड स्थित सोमवीर अस्पताल में नोटिस देने गए नगर निगम के कर्मचारियों के साथ डॉक्टर व अस्पताल स्टाफ ने मारपीट की। वे वीडियो बनाने लगे तो सरकारी गाड़ी लॉक कर, मोबाइल छीनकर तोड़ने और जान से मारने की धमकी दी। निगम के अधिकारी व कर्मचारी सोमवीर अस्पताल और किशनपुरा चौकी पहुंच गए। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर डॉक्टर सोमवीर व अन्य स्टाफ के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नगर निगम के कर्मचारी टिंकू जांगड़ा, सुमित और रितेश ने बताया कि वे शुक्रवार को गोहाना रोड स्थित सोमवीर अस्पताल में फायर ऑडिट व भवन मानकों से संबंधित नोटिस देने गए थे। डॉ. सोमवीर और अस्पताल कर्मियों ने कर्मचारियों ने उनके साथ बदसलूकी की और जान से मारने की धमकी दी। वे इसकी वीडियो बनाने लगे तो चिकित्सक और कर्मचारियों की सरकारी गाड़ी को लॉक कर दिया गया और उनके मोबाइल छीनकर तोड़ दिए गए। मारपीट में घायल कर्मचारियों का सीएमओ कार्यालय में मेडिकल कराया गया। इसमें एक कर्मचारी के दांत और कमर का एक्स-रे कराया गया है। नगर निगम अधिकारियों ने मेडिकल रिपोर्ट सेक्टर-29 थाना पुलिस को सौंप दी गई है। बिना नक्शे व फायर एनओसी के बना है अस्पताल, होगी डिमोलिशन और सीलिंग नगर निगम आयुक्त पंकज ने बताया कि प्रथम दृष्टया में सोमवीर अस्पताल के निर्माण में भारी अनियमितताएं पाई गई हैं। अस्पताल भवन का निर्माण बिना स्वीकृत नक्शे, फायर एनओसी और सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर किया गया है। यदि जांच में ये तथ्य सही साबित होते हैं तो हरियाणा नगर निगम अधिनियम के तहत भवन को ध्वस्त और सील किया जाएगा। कर्मचारी संघ में भारी रोष, आंदोलन की दी चेतावनी नगर निगम आयुक्त ने इस बारे में एसपी से बातचीत कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इस घटना को लेकर नगर निगम कर्मचारी संघ में भारी आक्रोश है। संघ के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि डॉ. सोमवीर और अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो कर्मचारी कामकाज ठप कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। संघ अगले सप्ताह बैठक कर आगामी रणनीति का ऐलान करेगा। वर्जन: नगर निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट के संबंध में शिकायत मिली थी। इसके आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसमें नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सुभाष, प्रभारी, थाना पुलिस सेक्टर-29।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें