थाना इसराना क्षेत्र के गांव लोहारी में मंगलवार सुबह मिले युवक मोहित की मौत को लेकर परिवार और पुलिस के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। परिजनों ने मोहित की मौत को हत्या बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है, जबकि पुलिस का दावा है कि यह एक सड़क हादसा है। मोहित का शव मंगलवार सुबह गांव लोहारी में मिला था। परिजनों ने तुरंत हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर शक जताया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक उचित जांच नहीं होती और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, वे पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे।