ठंड में कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से आ रही हैं। ऐसे में यात्रियों को तीन से चार घंटे स्टेशन पर ही ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार को आम्रपाली एक्सप्रेस साढे़ नौ घंटे की देरी से आई। ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ और शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस पौने आठ घंटे की देरी से आई। साथ ही दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन दो घंटे और गीता जयंती एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आई। जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी हुई। यात्री सुनीता, सुरेंद्र और रामकुमार ने बताया कि वह सुबह ही ट्रेन के निर्धारित समय से पहले ही स्टेशन पर पहुंच गए लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी ट्रेन स्टेशन पर नहीं पहुंची। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए रेलवे प्रशासन से गुहार लगाई है। जिससे वह निर्धारित समय पर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सकें।