फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जन समस्याओं का चोला पहने विधायक नीरज शर्मा को पुलिस ने किया डिटेन

फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नीरज शर्मा को जिला पुलिस ने दोपहर को डिटेन कर लिया उनको पानीपत के विश्राम गृह में रखा गया। इसकी सूचना मिलते ही नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्वयं विधायक नीरज शर्मा का हाथ पकड़कर पूछा कि आपको कौन रोक सकता है। आप मौजूदा विधायक हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से भी पूछा कि आप मौजूदा विधायक को किस अधिकार से रोक सकते हो। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनको अपनी गाड़ी में साथ बैठा कर ले गए। इसके बाद विधायक नीरज शर्मा को अपने साथ अपनी गाड़ी में बैठाकर राज्यपाल के कार्यक्रम में ले जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री की कार को भी पुलिस ने रोक लिया है। यहां फिर पुलिस ने विधायक नीरज शर्मा को कार्यक्रम में जाने से रोका। इसके बाद नीरज शर्मा वापस पानीपत की ओर आ रहे हैं। डीएसपी नरेंद्र कादियान ने पूर्व मुख्यमंत्री की कार को रुकवाया। जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनसे इस बारे में पूछा तो डीएसपी ने कहा कि वे ये करवाई एसपी पानीपत के निर्देशानुसार कर रहे हैं। इसे लेकर डीएसपी नरेंद्र ने पूर्व मुख्यमंत्री की एसपी अजीत सिंह से फोन पर बात भी कार्रवाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें