मंगलवार तड़के तेज बारिश हुई। जिले में करीब 10 एमएम बारिश दर्ज की गई।मानसून की प्रारंभिक बारिश में ही शहर के सीवर और नाले साफ करने के दावे हवा हो गए। शहर की कई कॉलोनी में सीवर और नाले ओवरफ्लो हो गए। वहीं, तेज बारिश के चलते खेतों में धान रोपाई का कार्य तेज कर दिया है। मानसून की पिछले तीन दिन से बारिश चल रही है।