फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में सावन के तीसरे बुधवार पर शिवालयों में श्रद्धालुओं ने टेका माथा, मंगल आरती के साथ लिया आशीर्वाद

सावन माह के तीसरे बुधवार को शहर से लेकर गांवों तक के प्रमुख देवालयों में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। तड़के से ही शिवालयों और सिद्धपीठों में 'हर-हर महादेव' और 'जय माता दी' के जयकारों की गूंज रही। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंगल आरती में भाग लिया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। बुधवार तड़के ही प्राचीन देवी मंदिर और श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में भक्तों का आगमन शुरू हो गया था। वहीं, सनातन धर्म शिव मंदिर सेक्टर 11और श्री राधा कृष्ण मंदिर (दत्ता कॉलोनी) में भी पूजा-अर्चना के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर बेलपत्र, भांग, धतूरा और फल-फूल अर्पित किए। इसके साथ ही कई स्थानों पर संकीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आचार्य भगवत शर्मा ने बताया कि सावन का यह तीसरा बुधवार धार्मिक दृष्टि से विशेष फलदायी रहा। सावन मास में बुधवार के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के साथ-साथ गणपति की आराधना का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा और मंगल आरती से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। दिन चढ़ने के साथ ही शिवालयों में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा, जिसके चलते मंदिर समितियों की ओर से व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं में विशेष प्रसाद का वितरण किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें