फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में पति मुर्गा नहीं लगाया तो महिला ने जहर खा दी जान

पानीपत के कुराड़ गांव स्थित एक फैक्टरी के क्वार्टर में एक महिला ने पति के मुर्गा न लाने पर जहर खाकर जान दे दी। वह दो साल से लीव इन में रह रही थी। थाना सनौली ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। सुनील कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के वैशाली जिला के बिशनपुर इजरा खानपुर गांव का रहने वाला है। वह कुराड़ गांव स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। उसके साथ दो साल से नीलम लीव इन रिलेशन में रह रही थी। उसके तीन बच्चे हैं। उन्होंने शुक्रवार शाम को मुर्गा मंगवाया था। वह घर मुर्गा नहीं ले जा सका और नाइट ड्यूटी के चलते शाम करीब साढ़े सात बजे फैक्टरी में आ गया था। कुछ देर बाद उसका लड़के ने आकर बताया कि उसकी मां ने दवा खा ली है। वह दौड़कर घर आया। उसने आकर देखा तो नीलम अचेत थी। वह उसको पहले सनौली गांव और फिर पानीपत में सनौली रोड स्थित एक अस्पताल में लेकर गया। जहां उसको मृत घोषित कर दिया। सनौली थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुनील के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम कराकर उनको सौंप दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें