फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में आईजी कानून एवं व्यवस्था ने रिफाइनरी का किया दौरा

Naveen Updated Fri, 27 Feb 2026 02:30 PM IST

आईओसीएल की पानीपत रिफाइनरी में पिछले कई दिन से चल रहे श्रमिकों की हड़ताल के दौरान शुक्रवार को आईजी कानून एवं व्यवस्था कुलदीप सिंह ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ रिफाइनरी का दौरा किया। उन्होंने रिफाइनरी अधिकारियों से बातचीत की ओर श्रमिक संगठनों के नेताओं से भी चर्चा की। उपयुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह निरीक्षण के बाद जिला सचिवालय में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि पानीपत रिफाइनरी के एक्सटेंशन का काम चल रहा है। रिफाइनरी ने कंपनियों को काम का ठेका दिया गया है। उनके अंतर्गत विभिन्न प्रदेशों के श्रमिक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। वह रिफाइनरी के आसपास के गांव में रहते हैं। श्रमिकों की ड्यूटी और वेतन समिति नौ मांगे थी। प्रशासन ने सभी कंपनी अधिकारियों को मांगों को मानने के आदेश दिए गए हैं। सभी कंपनियों में काम का भरोसा दिया है और श्रम विभाग ने रिफाइनरी के बाहर इसके बोर्ड भी चस्पा कर दिए हैं। पानीपत रिफाइनरी में अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें