इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की पानीपत रिफाइनरी में ठेका मजदूरों का विरोध प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी है। आज सुबह से रिफाइनरी प्लांट के मुख्य गेट के बाहर सैकड़ों श्रमिक एकत्र होने लगे हैं। हालांकि, आज का प्रदर्शन अब तक शांतिपूर्ण रहा है और किसी तरह की हिंसा या पथराव की घटना नहीं हुई। श्रमिकों ने चौथे दिन भी काम पर लौटने से साफ इनकार कर दिया है। प्रबंधन और श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच पिछले दिनों समझौता होने की बात कही गई थी, लेकिन श्रमिकों का कहना है कि लिखित रूप में मांगों की घोषणा और बोर्ड पर चस्पा करने का आश्वासन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इसलिए वे काम शुरू करने को तैयार नहीं हैं।