फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: नारा गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 70 बुजुर्गों की हुई जांच

स्वास्थ्य विभाग द्वारा नारा गांव में शनिवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 70 बुजुर्गों का स्वास्थ्य जांचा गया। इसके बाद उनको आवश्यकतानुसार निशुल्क दवा दी। शिविर सीएमओ डॉ. विजय मलिक के आदेशानुसार और मतलौडा सीएचसी के एसएमओ डॉ. नरेश राठी के नेतृत्व में लगाया गया। एसएमओ ने बताया कि शिविर गांव के सरपंच द्वारा सीएमओ को लिखे पत्र के बाद लगाया गया जिसमें विशेष रूप से बुजुर्गों समेत महिला-पुरुषों की जांच की गई। शिविर नारा गांव के दादी सती मंदिर में लगाया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को एक ही स्थान पर समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। शिविर में जिला नागरिक अस्पताल से फिजियोथेरेपी डॉ. नेहा बंसल, ऑडियोलॉजी (श्रवण जांच), न्यूट्रीशियन रिंपी, मनोरोग काउंसलर विनोद समेत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से नेत्र जांच शिविर, बीपी, शुगर की भी जांच की गई। मानसिक स्वास्थ्य परामर्श एवं नशा मुक्ति सेवाओं के माध्यम से लोगों को तनाव, अवसाद, चिंता व नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और आवश्यक काउंसलिंग दी गई। मेडिकल ऑफिसर एवं लैब टेक्नीशियन की उपस्थिति में स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरत अनुसार परामर्श व मार्गदर्शन प्रदान किया गया। बुजुर्गों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए उचित परामर्श दिए गए। घर के अंदर ही योग करने के बारे में बताया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें