आर्य पीजी कॉलेज में नए सत्र 2025-26 की शुरुआत मंगलवार को मन्त्रोचारण के साथ हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय की यज्ञशाला में हवन का आयोजन किया गया। आर्य कॉलेज प्रंबधक समिति के वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र शिगंला, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता, आर्य समाज बडा बाजार के आचार्य हिमांशु शास्त्री व प्राध्यापकों के साथ-साथ विद्याथिर्यों ने भी हवन में आहुति डालकर सभी के लिए मंगलकामना करते हुए नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत की। आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिंगला, महासचिव सीए कमल किशोर, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य समेत पूरी प्रंबधन समिति ने पूरे आर्य कॉलेज परिवार को नए सत्र की शुरूआत पर बधाई दी व सभी के लिए मंगलकामना करते हुए अपना शुभकामना संदेश भेजा।