फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बांके बिहारी मंदिर में पूजा कर लिया आशीर्वाद

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने वीरवार को अंसल स्थित बांके बिहारी ज्ञानेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर बांके बिहारी का आशीर्वाद लिया। वे शुक्ल ऋगवेद में अभिनंदन और अन्य प्रस्तुतियां भारतीय संस्कृति आधिरित देखकर खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने यहां बच्चों से बातचीत की और हर विषय के बारे में जाना। इससे पहले पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह व जिला परिषद के सीईओ नरेंद्र पाल मलिक ने बुके देकर उनका स्वागत किया व श्री कृष्ण वेद विद्यालय के विद्यार्थियों ने अभिनंदन कर शुक्ल ऋग्वेद का उच्चारण कर तिलक लगाया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय वीरवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे पानीपत पहुंचे। बांके बिहारी के पुजारी ने उनकी पूजा अर्चना की आस्था स्वरूप प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद लिया। पुजारी ने पटका पहनाकर व मोतियों की माला अर्पित कर पूजा अर्चना की विधि को संपूर्ण किया। मंदिर परिसर स्थित शिवालय व अन्य मूर्तियों के समक्ष आशीर्वाद ग्रहण किया। उन्होंने मंदिर के कमेटी के सदस्यों से मंत्रणा की व मंदिर के संदर्भ में वार्ता की। कमेटी की तरफ से बांके बिहारी की एक छायाचित्र भी भेंट की। राज्यपाल ने इस दौरान विद्यालय के बच्चों को भी आशीर्वाद दिया। राज्यपाल ने 21 अक्टूबर 2021 को बांके बिहारी ज्ञानेश्वर मंदिर का लोकार्पण किया था। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता हरपाल ढांडा, कपिल जिंदल और मंदिर की कमेटी से जुड़े अनेक अनुयायी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें