थाना चांदनी बाग क्षेत्र की एक कॉलोनी में रह रही नेपाली युवती कृष्णा (18) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार शाम को उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। परिजनों का कहना है कि कृष्णा का बंगाली मुस्लिम लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले उनका फोन पर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिस कारण तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक पांच माह से गोवा में रह रहा है।